आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता विद्युत उपकेंद्र की टीम ने सरकारी कार्य के दौरान हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुनकता सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता कुलदीप सिंह द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम रुनकता की नगला जाटव बस्ती में राजस्व वसूली एवं पोल पर लगे अतिक्रमण को हटाने का कार्य कर रही थी। आरोप है कि अंकुश पुत्र गयाप्रसाद कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और विभागीय कर्मचारियों जयप्रकाश टीजी, 2 लाइनमैन जीतू, संविदाकर्मी प्रदीप कुमार, हेमंत कुमार तथा देव के साथ मारपीट की।