फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेट्रो स्टेशन पर परखी सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी

आगरा में विशेष सुरक्षा बल की एएस चेक टीम ने ताजमहल स्टेशन और डॉ. आंबेडकर चौक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक रामसुरेश यादव के नेतृत्व में टीम ने टिकट काउंटर, चैंबर, ट्रैक समेत पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ को आपात स्थिति होने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जानकारी भी दी। मेट्रो ट्रेन सुरक्षा प्रभारी सुशांत गौर ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल ने बम समेत संदिग्ध वस्तुओं की खोज करने के लिए एएस चेक टीम बनाई है। इसके जवान आधुनिक उपकरणों से ऐसी संदिग्ध वस्तुओं को ढूंढ़ने में प्रशिक्षित हैं। ताजमहल के पास स्टेशन होने के कारण समय-समय पर मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें