नगर निगम में हुए 50 लख रुपए के सड़क घोटाले की स्थलीय जांच के लिए सोमवार को नगर निगम के अधिकारी पश्चिम पुरी पहुंचे। यहां उन्होंने हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिम पुरी चौराहे के बीच हुए सड़क निर्माण व साइट पटरी के इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव स्थानीय पार्षद वीरेंद्र सिंह लोधी के अलावा नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे यह निरीक्षण ऐसे समय पर किया गया है जब महापौर हेमलता दिवाकर ने अफसर के जांच न करने पर खुद ही स्थल निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट छापने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार इस स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारी अपनी रिपोर्ट नगर आयोग के माध्यम से महापौर को सौंपेंगे। इसी के बाद इस प्रकरण मैं आगे की जांच को लेकर फैसला लिया जाएगा।