करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आगरा में रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल कर दिया। सपा सांसद के आवास पर जाने से रोकते समय करणी सेना के कार्यकर्ताओं की कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका। बैरियर के पीछे पुलिसकर्मी थे और कार आगे बढ़ती जा रही थी। पुलिसकर्मियों की भी एक समय बाद हिम्मत टूट गई। कार इतनी रफ्तार से आगे बढ़ी कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।