आगरा। मानस नगर स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी में जीएसटी विभाग एवं आगरा व्यापार मंडल के बीच आयोजित मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कांटे के मुकाबलों के बीच आगरा व्यापार मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।