आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने दो चांदी कारीगरों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने व्यापारी से चांदी लेने के बाद माल बनाकर वापस नहीं किया। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों एम एम गेट के रहने वाले मनीष और राहुल हैं। इस संबंध में एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों से 17 किलो चांदी बरामद की गई है।