उत्तर प्रदेश के आगरा में घूसखोरी पर मंडलीय शिक्षक निदेशक की गिरफ्तारी को लेकर जिलेभर के शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली विजिलेंस टीम पर सवाल खड़े किए।