आगरा के संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर एक सूचना ने सभी के पसीने छुड़ा दिए। सूचना मिली कि यहां छापा पड़ने वाला है। इसके बाद क्या था कुछ ही समय में पूरा कार्यालय खाली हो गया। कुर्सियां खाली नज आईं। कमरों में मौजूद प्राइवेट लोग भी बाहर की ओर भाग निकले। पांच मिनट के अंदर कार्यालय खाली हो गया। हालांकि कोई भी टीम छापा मारने नहीं आई थी।