आगरा के अछनेरा विकास खंड की ग्राम पंचायत लोहकरेरा में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत 73 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को ग्राम लोहकरेरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा परिक्रमा मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने विधायक का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अछनेरा महाराज सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश प्रधान, रामवीर पूर्व प्रधान, जयप्रकाश शर्मा, उदयवीर सरपंच, बलदेव सिंह, उत्तम मेजर, भूरी मास्टर, हरनाम मास्टर मौजूद रहे।