फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हड्डी रोग के 12 मरीजों की जांच, एक के बदले जाएंगे घुटने

आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस में लगे शिविर में हड्डी रोग के 12 मरीजों की जांच हुई। एक मरीज का घुटना खराब मिला, बाकी के जोड़ और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिली। विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को सुबह की धूप लेने, व्यायाम करने, पैदल चलने और वजन कम करने की सलाह दी। उन्होंने मरीजों को दूध, दही, पनीर, तिल, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने पर भी जोर दिया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा ने फिजियोथेरेपी की। तीन मरीज न्यूरोफिजिशियन डॉ. विनय अग्रवाल, फिजिशियन बीके अग्रवाल और सर्जन डॉ. सुनील शर्मा को भी दिखाए। मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि एक मरीज के घुटने का प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर कराया जाएगा। शिविर में अंशु जैन, दिव्या कुशवाहा, रामनरेश यादव, जयराम दास, ममता जैन, कविता जैन, आशीष जैन और प्रियंका जैन आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें