फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:11 बच्चों के स्कूल में 11 शिक्षक, कक्षाएं खाली... शिक्षक पंखा हांकते दिखे

आगरा। कभी जिस स्कूल में 800 बच्चे पढ़ते थे, आज वहां सिर्फ 11 विद्यार्थियों का नामांकन है। सोमवार को पड़ताल के दौरान इन 11 में से एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया। स्कूल खुला था, 11 शिक्षक मौजूद थे, लेकिन कक्षाएं खाली थीं। गर्मी से परेशान शिक्षक पंखा हांकते नजर आए। विद्यालय में पिछले करीब 15 साल से बिजली की व्यवस्था नहीं है और बच्चों के पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। यह स्थिति सिर्फ स्कूल की बदहाली नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी की भी तस्वीर दिखाती है। विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार कक्षा एक से पांच तक एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं है। छठवीं में सिर्फ एक विद्यार्थी, सातवीं और आठवीं में कोई विद्यार्थी नहीं है। नौवीं कक्षा में तीन और दसवीं में सात विद्यार्थियों का नामांकन है। इस तरह विद्यालय में कुल 11 विद्यार्थी दर्ज हैं। इनके लिए 11 शिक्षक तैनात हैं। बावजूद इसके सोमवार को स्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। विद्यालय में पिछले करीब 15 वर्षों से बिजली नहीं है। बच्चों के पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के बीच बिना बिजली और पानी के विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद वर्षों से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा तक बच्चों के प्रवेश पूर्व प्रधानाचार्य के समय से नहीं लिए जा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने भी इन कक्षाओं में प्रवेश नहीं लिए। उनके अनुसार वर्ष 2023 तक प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें