आगरा पहुंचे परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में लगी है। साथ ही उन्होंने कहा आरटीओ और परिवहन निगम के हालात और छवि सुधार के लिए काम किया जा रहा है।