फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: सपा नेता के ईंट भट्ठे पर चला बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई 15 करोड़ की जमीन, देखें वीडियो

Fri, 01 Apr 2022 09:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जैथरा ब्लॉक के गांव गढ़ी रोशन में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां सपा नेता रामनाथ यादव के ईंट भट्ठा पर बुलडोजर चलाकर 15 करोड़ रुपये कीमत की करीब 33 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बता दें कि सपा नेता रामनाथ यादव की पत्नी शीला देवी जैथरा ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख है। इस कार्रवाई में जिले में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें