आगरा के दीवानी चौराहा स्थित लोटस हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी। हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस-नहस कर दिए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।