फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ईद पर सूना रहा ताजमहल का आंगन, लोगों ने घरों में अदा की नमाज

Sat, 15 May 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

ताजमहल में लगातार दूसरे साल भी ईद पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना संक्रमण के कारण ताज के दरवाजे 16 अप्रैल से बंद हैं। इसके कारण शुक्रवार को ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हो सकी। बता दें कि 2020 से पहले हर बार ईद पर 20 से 25 हजार लोग ताजमहल में नमाज अदा करते थे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सुबह 7 से 10 बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा देता था। इस बार शुक्रवार को ईद की नमाज के लिए ताजमहल नहीं खुला। ईदगाह और शाही जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में चुनिंदा लोगों ने नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर इबादत कर कोरोना के खात्मे की दुआ की। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें