फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पीटे श्रद्धालु, ये VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 24 Dec 2022 03:36 PM IST

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात निजी सुरक्षाकर्मी गुंडई पर उतारू हो रहे हैं। आए दिन श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। वहीं मंदिर के सेवायत भी इन सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और दबंगई से खासे परेशान हैं। मंदिर प्रबंधन सब जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। अब लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार की शाम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षा कर्मी ने गुंडई दिखाते हुए मंदिर परिसर में ही श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें