यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां पर जान लीजिए कि क्या बदलाव हुआ है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़े लेनदेन की सीमा को बढ़ा दी है। ये नियम 15 सितम्बर 2025 से लागू होंगे। इन नए नियमों के मुताबिक, अब कुछ खास पेमेंट्स के लिए उपभोक्ता 24 घंटे में 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।
NPCI ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि नई लिमिट सिर्फ Person-to-Merchant (P2M) पेमेंट्स पर लागू होगी। Person-to-Person (P2P) ट्रांसफर की लिमिट पहले जैसे ही एक लाख रुपये ही रहेगी, लेकिन बैंक अपनी रिस्क पॉलिसी के आधार पर कम लिमिट भी तय कर सकते हैं।