फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spice Jet Plane Emergency Landing: रनवे पर ही पहिया छूटा, विमान ने भरी उड़ान, कैसे की Safe Landing?

Sat, 13 Sep 2025 03:25 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बीती शुक्रवार की दोपहर को 2 बजकर 39 मिनट पर कांडला एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से स्पाइसजेट के बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान की उड़ान संख्या SG-2906 ने उड़ान भरी। फिर टेक ऑफ के तुरंत बाद ही टावर कंट्रोलर ने विमान से एक काले रंग की बड़ी से चीज रनवे पर गिरती हुई देखी। इसके बाद इंस्पेक्शन टीम रनवे पर गई तो उसने देखा कि वो विमान का पहिया था।

इसके बाद फिर 3 बजकर 51 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस विमान ने इमरजेंसी लैंडिग की। प्रशासन ने सावधानी के तौर पर इसे फुल इमरजेंसी लैंडिंग घोषित किया था, लेकिन रनवे नंबर 27 पर स्पाइसजेट के इस विमान की सुरक्षित लैंडिग हो गई। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या विमान एक टायर पर भी लैंड कर सकता है या नहीं? तो चलिए जानते हैं हवाई जहाज के टायर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें