भारत में समोसा और जलेबी जैसे स्नैक्स, सिगरेट से भी ज़्यादा खतरनाक असर डाल रहे हैं – यह बात बढ़ा - चढ़ाकर नहीं कही जा रही है, बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल द्वारा अब इसे तंबाकू जैसा गंभीर समझा जा रहा है, समोसा-जलेबी और लड्डू खाने के शौकीनों को अब अलर्ट मोड में आने की जरूरत है. दरअसल, अब खाने-पीने के हर आइटम पर एक वॉर्निंग स्लिप लगी होगी, जिस पर उस आइटम में मौजूद शुगर और ऑयल की जानकारी दी जाएगी. दरअसल, हेल्थ मिनिस्ट्री ने देशभर के सभी केंद्रीय संस्थानों को अहम निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि वे फूड आइटम्स पर ऑयल और शुगर बोर्ड लगाएं, जिससे आपको नाश्ते में छिपे फैट और शुगर की सही जानकारी मिल सके.