फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date: किसानों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 2000 रुपये

Mon, 23 Jun 2025 04:41 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए ही चलाया जाता है।

इस पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है और आप अपना स्टेटस चेक कर ये कैसे पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। 

दरअसल, योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। नियमों के तहत योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में जारी होनी है। हालांकि, अभी किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें