फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Aadhaar App UIDAI: नया आधार एप लॉन्च, जानें सभी फीचर्स | Breaking News | UIDAI | Aadhaar Card

Wed, 12 Nov 2025 04:10 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

आधार कार्ड होल्डर्स के लिए एक बड़ी खबर है अब आपका आपने आधार कार्ड को संभालना और शेयर करना पहले से कही ज्यादा आसान हो गया है दरअसल, यूआईडीएआई ने अपना एक नया आधार एप लॉन्च कर दिया है। यूआईडीएआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। आप इस एप्लीकेशन को एंड्रॉयड और Ios दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

UIDAI ने ऐसा एप पेश किया है जिससे आप बेहतर गोपनीयता और नियंत्रण के साथ अपने स्मार्टफोन में आधार को डिजिटल तरीके से रख सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा सुरक्षा, आसान पहुंच और पूरी तरह कागज रहित सुविधा मिलेगी। अब आप क्यूआर कोड के जरिए आधार को सुरक्षित तरीके से साझा कर सकते हैं और यह भी चुन सकते हैं कि कौन-सी जानकारी शेयर करनी हैं। जैसे अगर सिर्फ नाम और फोटो चाहिए, तो आप पता या जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी छुपा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें