विशाखापट्टनम टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारत के नाम रहा। दूसरी पारी में भारत तीन विकेट खोकर 98 रन बना चुका है और इंग्लैंड पर अब तक 298 रनों की बढ़त मिल चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जानी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने संभल कर खेलते हुए अर्धशतक बनाए। दोनों की जोड़ी को उमेश यादव ने बेयरस्टो का विकेट लेकर तोड़ा, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 255 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत काफी खराब रही। उसके 40 रन पर 3 विकेट गिर गए। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने संभल कर खेलते हुए अंजिक्य रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 56 रन और रहाणे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।