भारतीय क्रिकेट टीम तकरीबन एक साल बाद घर से बाहर अपना पहला टेस्ट मैच 26 जुलाई से गॉल में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 का मैच खेला जाना है। विराट कोहली ने टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात की।