श्रीलंका के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे कैरियर का 30वां शतक जड़ा। इसकी के साथ अब विराट कोहली ने शतक लगाने के मामले में दुनिया के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी यानी रिकी पोंटिग की बराबरी कर ली है। विराट से आगे अब इस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं।