चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारने के बाद भले टीम इंडिया अगली क्रिकेट सीरीज खेलने वेस्टइंडीज चली गई हो लेकिन इस बीच फाइनल के टॉस को लेकर सामने आई नई जानकारी ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। और, ये सवाल, ये है कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जवाबदेही किसके प्रति बनती है? किसके कहने पर उन्होंने ऐन टॉस के वक्त चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम मैनेजमेंट के फैसले को बदल दिया? क्या कोहली के इस बर्ताव के लिए कोई उनसे जवाब तलब करेगा? इन सवालों के जवाब तलाशने से पहले आइए देखते हैं अमर उजाला टीवी की ये खास रिपोर्ट।