वाराणसी में चल रहे 25वें फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैम्पियनशिप में यूपी की महिला और पुरुष टीम ने अव्वल रही। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने वर्ग में चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। मेन्स क्रिकेट टीम ने कर्नाटक की टीम को हराया तो, वहीं वुमेन क्रिकेट टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को शिकस्त दी। मेन्स टीम से मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक को मिली तो, वुमेन टीम से शेफाली बनीं वुमेन ऑफ द सीरीज।