फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे वन-डे में अजेय बढ़त लेने के लिए ‘विराट टीम’ ने किया ये काम

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:58 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा वन-डे मैच शनिवार को खेला जाना है। छह वन-डे मैचों की सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। भारत अगर जोहानसबर्ग में खेले जानेवाले  चौथे वन-डे मैच को जीत लेता है तो सीरीज पर अजेय बढ़त बना लेगा, साथ ही ये पहला मौका होगा जब भारत द्विपक्षीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को दक्षिण अफ्रीका में ही मात देगा। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के पास अब वनडे सीरीज में इतिहास रचने का ये सुनहरा मौका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा वन-डे मैच जोहानसबर्ग के वांडरर्स मैदान में खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें