भारत में होने वाले अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप के लिए भारत ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की तरफ से 21 खिलाड़ियों को चुना गया है जिनसे विश्वकप की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इन खिलाड़ियों की खोज आसान नहीं थी। देश ही नहीं दुनियाभर के भारतियों में से इन 21 खिलाड़ियों को चुना गया है। बता दें कि इस टीम में दो NRI खिलाड़ी भी हैं। कनाडा के सनी धालीवाल और अमेरिका के नमित देशपांडे ऐसे ही दो NRI हैं।