शोएब मलिक ने लाहौर में बुधवार को वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ इंडिपेंडेंस कप के दूसरे मैच में इतिहास रच दिया। शोएब ने इस मैच में 23 गेंद में 39 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए।