IPL 11 का 29वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर में हर हालत में जीत हालिस करने की कोशिश करेगी वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस मैच में जीत के साथ अपने विजय पथ पर वापस लौटना चाहेगी।