चैम्पियंस ट्रॉफी के 12वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 237 रन का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 44.5 ओवर में ही जात हासिल कर ली। पाकिस्तान की ओर से कैप्टन सरफराज अहमद ने नाबाद 61 रन बनाए। अब पाकिस्तान का एक मैच ग्रुप ए की नंबर एक टीम इंग्लैड से 14 जून को होगा।