रियो में हुए ओलंपिक में शानदार गोल्फ का प्रदर्शन करनेवाली युवा महिला गोल्फर अदिति ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। अदिति यूरोपियन टूर जीतनेवाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अदिति ने रविवार को गुरुग्राम में वीमन्स इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। अदिति ने अमेरिका और स्पेन की गोल्फर्स को पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। अदिति पिछले पांच साल से एमेच्योर खिलाड़ी के तौर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेती रही हैं। प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर ये अदिति की पहली जीत है और इस जीत के साथ अदिति इस साल डेब्यू करनेवाली महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर आ गई हैं।