इलाहाबाद में स्वर्गीय हाजी मोहम्मद मुस्तफा खान मेमोरियल डे-नाईट हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को आखिरी मैच के साथ खत्म हो गई। फाइनल मैच शनिवार को एजीयूपी और नेशनल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। नेशनल स्पोर्टिंग ने 2-1 से चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच का उद्घाटन पूर्व ओलंपियन आर पी सिंह ने किया। विनिंग टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया जबकि, रनर अप टीम को 30 हजार की राशि दी गई। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब इमरान खान के नाम रहा।