IPL सीजन 11 के 15वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे। होम ग्राउंड पर राजस्थान का पड़ला हमेशा भारी रहा है। ऐसे में केकेआर को हराकर राजस्थान लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।