भारतीय हॉकी टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद शाहिद का निधन हो गया है। बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और कोमा में चले गए थे। मीडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार की रात कोमा में चले गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उनके सेहत को लेकर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी ट्वीट्स होने लगे। रात में #prayforshahid ट्रेंड भी करने लगा था।