भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि वो टीम के इस प्रदर्शन से खुश हैं और वेस्ट इंडीज के साथ होने वाली टी-20 मैच में भी टीम के इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहते हैं।