बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को दोहरा झटका लग गया है। टीम ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से हटने के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया है। अब आईपीएल 2018 के 11वें संस्करण में स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करेंगे।