भारत ने मोहाली में चल रहे तीसरे को टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीतकर एकबार फिर बता दिया है आखिर वो टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन क्यों है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीसरा टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत की ओर से मैच में आर. अश्विन , रविंद्र जडेजा और जयंत यादव ने हरफनमौला खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़े और अंग्रेज खिलाड़ियों के विकेट भी चटकाए। वहीं आइसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारत के आगे कागजी शेर साबित हुई ।