शनिवार को एशियन गेम्स में भारत को एक गोल्ड और तीन कांस्य पदक मिले। तजिंदर पाल सिंह तूर ने जहां भारत को शॉटपुट में गोल्ड मेडल दिलाया, वहीं तीनों कांस्य पदक स्क्वैश में मिले। स्क्वैश में भारत के लिए जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल ने भारत के लिए कांस्य जीता।