भारत ने श्रीलंका को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। फॉलोऑन में भी श्रीलंका का एक विकेट गिर चुका है और भारत अब जीत से सिर्फ नौ कदम दूर है। जिस तरह से श्रीलंका के बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं ये तय माना जा रहा है कि तीसरे दिन ही श्रीलंका के बचे हुए नौ विकेट गिर जाएंगे और भारत को सीरीज में 3-0 से जीत मिल जाएगी।