भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 206 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 36.5 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली को उनकी नाबाद 111 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। कोहली के करियर का ये 28वां शतक रहा। वही चेज करते हुए कोहली का ये 18वां शतक था। सीरीज में 336 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुने गए।