फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद टेस्ट में बांग्लादेश की दोहरी हार

Mon, 13 Feb 2017 11:34 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

हैदराबाद टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 208 रनों से हराकर मैच और सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। दूसरी पारी में भारत के 458 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम पांचवें दिन 250 रनों पर ही ढ़ेर हो गई। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने दूसरी पारी में चार-चार विकेट लिए। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने शतकीय पारी खेली तो, वहीं दूसरी पारी में महमदुल्लाह ने अर्धशतक लगाया। इस मैच को जीतने के साथ ही कोहली लगातार 19 टेस्ट मैच जीतकर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए। पहली पारी में दोहरा शतक बनाने के लिए कोहली को मैन आफ द मैच चुना गया।      
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें