श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार 153 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के लिए अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। इस मौके पर पुजारा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो एक क्रिकेटर के तौर पर हमेशा कुछ सीखना चाहते हैं। टीम इंडिया के नए दीवार कहे जाने पुजारा ने इस मौके पर अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में भी बताया