बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान मंगलवार को भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप के रंगारग कार्यक्रम का हिस्सा बने। ओडिशा में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्वकप के मैच खेले जाने हैं। हॉकी विश्वकप के आगाज से पहले शाहरुख खान को ओडिशा न आने की धमकी दी गई थी। लेकिन शाहरुख खान न सिर्फ भुवनेश्वर पहुंचे बल्कि ओपनिंग सेरेमनी में अपनी फिल्म ‘चक दे’ का मशहूर ‘सत्तर मिनट’ वाला डायलॉग भी सुनाया।