महिला क्रिकेटर्स, टेस्ट मैच स्पेशलिस्ट और घरेलू खिलाड़ियों के लिए BCCI बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BCCI इन खिलाड़ियो की मैच फीस बढ़ाने पर विचार कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो महिला क्रिकेटरों की मैच फीस सालाना 50 लाख रूपये तक हो सकती है।