आपको देखकर अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी कि बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया, बीसीसीआई के पास इतने भी पैसे नहीं हैं कि वो अपनी अंडर-19 टीम को डिनर करने के लिए पैसे दे सके। अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। जस्टिस लोढ़ा की सिफारिशों के बाद बीसीसीआई से अजय शिर्के की छुट्टी हो गई थी। उनके बाद से बीसीसीआई में कोई भी सिग्नेटरी नहीं रखा गया है जिससे टीम को खर्च के लिए पैसे देने में दिक्कत आ रही है।