आईसीसी की जारी नई टेस्ट रैंकिंग में भारत के दोनों स्टार गेंदबाजों ने टॉप 2 पर कब्जा जमाया है। इस रैंकिंग में रविंद्र जड़ेजा जहां नंबर 1 गेंदबाज बने हैं, वहीं रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 50 टेस्ट मैच में 279 विकेट लिए। 279 विकेट के साथ अश्विन 50 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।