भारत आस्था और विश्वास का देश है। कब, कहां और किस चीज में लोगों की आस्था जाग उठे ये कहना मुश्किल है। आपको ऐसी ही आस्था की एक तस्वीर दिखाते हैं जिसमें देवी मां को ‘चप्पल’ चढ़ाने की परम्परा है। गौर करनेवाली बात ये है कि इस हिंदू देवी की दर पर मुस्लिम भी ‘चप्पल’ चढ़ाते हैं और अपनी मुराद मांगते हैं।