त्रेता युग से लेकर कलयुग तक अगर कोई अवतार पुराणों के मुताबिक अब भी सशरीर धरती पर मौजूद है, तो वह हैं पवनपुत्र हनुमान। और, हनुमान खुद को राम किंकर कहते हैं यानी राम के भक्तों के भक्त। हनुमान की पूजा गुरु या बड़ा भाई मानकर करने से ही हर काम बनने की बात कही जाती है। अमर उजाला टीवी पर देखिए पांच ऐसे सिद्ध हनुमान मंदिर, जिनके बारे में कहा जाता है कि यहां पूजा करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है।