मंगलवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई। देशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। इस बार चैत्र नवरात्र 28 मार्च से 5 अप्रैल तक हैं। मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी लोग मां दुर्गा की पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं।